Newsराजनीतिराज्य

कौन बनेगा मुख्यमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे

बेंगलुरू. कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री पर आज भी संस्पेंस बरकरार है। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरू में जमकर नारेबाजी की। रविवार की रात 8 बजे लगभग बेंगलुरू में विधायक दल की बैठक भी हुई। ऐसा माना जा रहा था। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कांग्रेस विधायक दल () ने रविवार को सर्वसम्मति से एक संक्षिप्त प्रस्ताव पारित किया। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही कर्नाटक में विधायक दल का अगला नेता तय करेंगे।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद एक लाइन के प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस विधायक दल सर्वसम्मति से यह तय करता है कि एआईसीसी अध्यक्ष को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त करने के लिये अधिकृत किया जाता है। हालांकि इस दौरान यह भी चर्चा है कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कल दिल्ली का दौरा कर सकते हैं। कांग्रेस ने सुशील कुमार शिन्दे, दीपक बावरिया और जितेन्द्र सिंह को कर्नाटक का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

दोनों नेताओं के समर्थकों ने की नारेबाजी 

कर्नाटक में चुनावी नतीजे आने के बाद सिद्धारमैया के घर के बाहर उनके समर्थकों ने कई पोस्टर लगाए। इन पोस्टर्स में सिद्धारमैया को कर्नाटक का अगला CM बताया गया है।  वहीं, डीके शिवकुमार के घर के बाहर भी इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें उन्हें अगला मुख्यमंत्री बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी गई है।  बता दें कि कल (15 मई) को उनका जन्मदिन है। उनका जन्म 15 मई 1962 को हुआ था, कल वह 61 साल के हो जाएंगे।  इसके अलावा शिवकुमार के समर्थकों ने दिन में काफी देर तक नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş