कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा, हर प्रदेश में कांग्रेस लड़वाती है मुख्यमंत्री और दावेदार को जिससे राष्ट्रीय नेतृत्व की रहती है पूछ परख
बेंगलुरू. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 में से 135 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को 66, जेडीएस को 19 और अन्य को 4 सीटें मिली है। परिणाम साफ है पर कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिये आने वाल समय आसान नहीं होने वाला। 2 सवाल सीधे हैं, पहला भाजपा हारी क्यों? और दूसरा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौना होगा।
अभी आये दो बयान
मैं चाहता हूं कि मेरा भाई मुख्यमंत्री बनें।
डीके शिवकुमार के भाई और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश
भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिये हम कुछ भी करेंगे। राज्य के हित में मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिये।
सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र सिद्धारमैया
कांग्रेस हर प्रदेश में लड़ते मुख्यमंत्री और दावेदार
आपको बता दें कि कांग्रेस में यह कल्चर है हर प्रदेश में एक मुख्यमंत्री बनाते हैं दूसरे को दावेदार रखते हैं जो कि हमेशा आपस में एक दूसरे से लड़ते रहते है। जैसे कि राजस्थान में अशोक गेहलोत मुख्यमंत्री दूसरा सचिन पायलट दावेदार, ऐसे ही मध्यप्रदेश में कमलनाथ मुख्यमंत्री तो दूसरा दावेदार जैसे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया वैसे ही अब कर्नाटक में दो मुख्यमंत्री के दावेदार हैं जिसको लेकर 15 दिन तक संग्राम चलता रहेगा।
राजस्थान के सचिन पायलट और अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव और एमपी में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच जो हुआ या हो रहा है। उससे साफ है कि कर्नाटक का फैसला भी सोनिया या राहुल गांधी के लिये आसान नहीं होगा। एक ओर जीत के हीरो डीके शिवकुमार हैं तो दूसरी ओर सीनियर लीडर और पार्टी में दबदबे वाले सिद्धारमैया। हालांकि आज 14 मई हैं विधायक दल की बैठक में बहुत कुछ पिक्चर क्लीयर हो जायेगी।

