Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के भानजे दामाद जेएएच के डॉ. प्रवेश भदौरिया पर नर्स का आरोप, शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे, नेताओं के रिश्तेदार इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई

ग्वालियर. ग्वालियर के जेएएच (जयारोग्य अस्पताल) के डॉक्टर और केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर के भानजे दामाद डॉ. प्रवेश भदौरिया पर महिला नर्स ने मानसिक प्रताड़ता का आरोप लगाया है। नर्स ने कहा कि डॉक्टर मुझे शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताडि़त कर रहे है, कहते हैं कि मेरी बात मान जाओ नहीं तो सस्पेंड करा दूंगा। इसकी शिकायत भी ग्वालियर एसपी ऑफिस में की गई है। जेएएच का एक बाबूकांता प्रसाद भी डॉक्टर के कहने पर उसे प्रताड़ना दे रहा है और यह कर्मचारी खुद को पूर्व मंत्री इमरतीदेवी का दामाद बताता है।
जानकारी के अनुसार 5 दिन पहले नर्स ने यह शिकायत की थी, नर्स का आरोप है कि केंद्रीयमंत्री और पूर्व मंत्री के रिश्तेदार होने के कारण इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जबकि डॉ. प्रवेश का कहना है कि मैं उस महिला को जानता तक नहीं हूं उन्होंने आगे कहा कि उनका कहना है कि जब से ब्लैक फंगस के दलाल चेतन सविता को जेएएच में पकड़वाया था तभी से झूठी शिकायतें हो रहा है। रही बात केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार होने की तो यह बात मैंने कभी किसी को नहीं बताई है। 24 घंटे में से 16 से 18 घंटे काम कर रहा हूं और यही मेरी पहचान है।
आज सोमवार को एक वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहा है इसमें जयारोग्य के गायनिक विभाग में पदस्थ एक महिला नर्स आरोप लगा रही है कि उसे एक डॉक्टर और बाबू शरीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे है। वह लगातार संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे है। महिला ने यह भी कहा है कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस में भी कर चुकी है।
शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे
महिला नर्स का कहना है कि जयारोग्य अस्पताल में डॉ. प्रवेश सिंह भदौरिया शिकायत प्रकोष्ठ में नोडल अधिकारी है। यह लगातार मुझे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे है। डॉक्टर कैंपस में कहीं भी मिल जाते है तो कहते हैं कि तुम मेरी बात नहीं मानोगी तो सस्पेंड करा दूंगा। इतना ही नहीं मुझे परेशान करने के लिए जेएएच के यूडीएस में बाबू कांताप्रसाद मगरैया को मेरे पीछे लगा दिया है। बाबू मगरैया ने मुझ पर दबाव बनाने के लिए कंपू थाना में एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर कराने शिकायत भी की है।
केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह के रिश्तेदार इसलिए सभी डर रहे
नर्स ने आरोप लगाया है कि डॉ. प्रवेश, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के भानजी के पति है साथ ही कांता प्रसाद मगरैया खुद को पूर्वमंत्री व सिंधिया समर्थक इमरतीदेवी का दिश्तेदार बताता है। ऐसे में सभी इनसे डरते है और कोई आवाज नहीं उठा रहा है। मैं नहीं डरती हूं इसलिए सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को उठा रहीं हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet