Newsराजनीतिराज्य

कार के अंदर मिला जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर का शव, 6 घंटे से खडी कार पर शक होने पर पुलिसकर्मी ने देखा, सीपीआर भी दिया

इनोवा कार से स्टेट जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर सुबह 11 बजे ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन, वे ऑफिस नहीं पहुंचे। कार एसपी ऑफिस के बाहर पार्किंग में खड़ी थी।
ग्वालियर. स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के डिप्टी कमिश्नर रोहित गिरवाल का शव उनकी कार में एसपी ऑफिस के सामने खड़ी इनोवा कार में मिला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। मामला बुधवार की शाम 5 बजे का है। डिप्टी कमिश्नर की कार एसपी कार्यालय के बाहर पार्किंग में काफी देर से खड़ी थी। एक पुलिसकर्मी को शक होने पर कार के पास पहुंचा। कार के अन्दर ड्रायविंग सीट पर डिप्टी कमिश्नर थे।शरीर में कोई हलचल नहीं थी। सीपीआर दिया और बाद में एम्बूलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे।
डिप्टी कमिश्नर रोहित अग्रवाल बुधवार की सुबह 11 बजे इनोवा कार से घर से कार्यालय जाने का कहकर निकले थे। सुबह से कार्यालय और घर से उन्हें फोन लगाया जा रहा था। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव निगरानी में लेकर डेड हाउस भिजवाया है। वहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
शाम को एसपी ऑफिस के बाहर कार में मिला शव
परिवार और ऑफिस के लोग डिप्टी कमिश्नर की तलाश कर रहे थे। शाम 5 बजे एसपी ऑफिस के बाहर सड़क पर उनकी इनोवा कार देख एक पुलिसकर्मी को संदेह हुआ। कार सुबह 11 बजे से ही लगातार एक पॉजिशन में खड़ी थी। पुलिसकर्मी ने पास जाकर देखा तो इनोवा पर डिप्टी कमिश्नर स्टेट जीएसटी की नेम प्लेट लगी हुई थी। किसी तरह कार का गेट खोला। अंदर डिप्टी कमिश्नर की डेड बॉडी मिली।
ऑफिस के लिए निकले, पर पहुंचे नहीं
डिप्टी कमिश्नर शहर के गोला का मंदिर काल्पीब्रिज के पास रहते थे। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। वे रोज की तरह सिटी सेंटर होते हुए सिरोल रोड पर जीएसटी ऑफिस जाने के लिए निकले, लेकिन वहां पहुंचे नहीं। जब डिप्टी कमिश्नर गिरवाल अपने दफ्तर नहीं पहुंचे, तो ऑफिस से उनके घर पर कॉल किया गया। इस पर बताया गया कि वे सुबह 11 बजे ही घर से निकल गए हैं। इसके बाद पत्नी और बेटे ने भी लगातार कॉल किए। डिप्टी कमिश्नर के मोबाइल पर कॉल तो लग रहे थे, लेकिन रिसीव नहीं हो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş