Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

काबुल एयरपोर्ट पर हमले की फिराक में आईएसआईएस, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

काबुल.अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आतंकी संगठन आईएसआईएस के हमले की आशंका के बीच अपने नागरिकों के लिए ए़डवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने कहा है कि काबुल एयरपोर्ट से दूर रहे हैं आईएसआईएस उन्हें निशाना बना सकता है।

अमेरिका ने टारगेट रखा है कि वह 31 अगस्त तक अपने सभी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकाल लेगा। काबुल एयरपोर्ट इस वक्त अमेरिकी सेना की सुरक्षा में है। एडवाइजरी में कहा गया है कि केवल वे लोग ही काबुल एयरपोर्ट पर आएं जिन्हें अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि ने पर्सनल तौर पर यात्रा करने के लिए कहा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने कहा कि वे अफगानिस्तान के बिगड़ते हुए हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी अन्य रास्ते की तलाश कर रहे हैं। अमेरिका की तरफ से आईएसआईएस के संभावित हमले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है हालांकि आईएसआईएस की तरफ से भी काबुल में हमला करने की सार्वजनिक रूप से धमकी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *