कांग्रेस नेता नरेन्द्र सलूजा BJP में शामिल
भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता और कमलनाथ के नजदीकी माने जाने वाले नरेन्द्र सलूजा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गये हैं। सीएम ने उन्हें आज सीएम हाउस में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। फिलहाल नरेन्द्र सलूजा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी थे। लेकिन अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। नरेन्द्र सलूमा मध्यप्रदेश के इन्दौर से आते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है।
खालसा कॉलेज की घटना के बाद खुली आंखे
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि इन्दौर के खालसा कॉलेज में हुई घटना के बाद उनकी आंखें खुली है। इसलिये उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाना है। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति से प्रभावित होकर वह भारतीय जनता पार्टी में में शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि नरेन्द्र सलूजा प्रदेश में कांग्रेस का सिख चेहरा माने जाते थे। जबकि उनकी गिनतरी कमलनाथ के सबसे नजदीकी नेताओं में होती थी। लेकिन अब सलूजा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व कमलनाथ इन्दौर के खालसा कॉलेज पहुंचे थे। जहां उनका विरोध हुआ था।
भाजपा परिवार में स्वागत है
सीएम ने सीएम हाउस पर नरेन्द्र सलूजा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सीएम ने नरेन्द्र सलूजा का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए कहा है कि सलूजा के आने से पार्टी से मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी परिवार में उनका हृदय से स्वागत है। आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश आने से पहले ही प्रदेश में दलबदल की चर्चा खूब हो रही थी।

