कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सोनियां गांधी फहरा रही थी कांग्रेस झण्डा, हाथों पर आ गिरा
नई दिल्ली. कांग्रेस का 137वॉ स्थापना (137th Foundation Day Of Congress) दिवस मंगलवार को हैं। इस अवसर पर कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पार्टी का झण्डा फहरा रही थीं और झण्डा नीचे गिर गया। कांग्रेस का झण्ड़ा सोनिया गांधी के हाथ पर आ गिरा।
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गाया गया ‘वंदे मातरम’
बता दें कि कांग्रेस का स्थापना दिवस (Congress Foundation Day) मनाने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली (Delhi) में कांग्रेस के मुख्यालय (Congress Headquarter) पर इकट्ठा हुए थे। इस कार्यक्रम में आज वंदे मातरम गाया गया। जिसके बाद सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की।
देश की आजादी में कांग्रेस का अहम योगदान-Sonia Gandhi
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी ने एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आज कांग्रेस का स्थापना दिवस बड़े व्यापक रूप से मनाया जा रहा है। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का ही नाम नहीं है। बल्कि कांग्रेस एक आन्दोलन का नाम है। कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई यह मुझे बताने की जरूरत नहीं हे। आजादी के आन्दोलन में कांग्रेस और इसके नेताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जेलों मंें कठोर यातनायें झेलीं और बहुत से देशभक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया तब जाकर हमें कहीं आजादी मिली है।

