LatestNewsराजनीतिराज्य

30 कांग्रेस कार्यकर्ता बेहोश, बैरिकेड टूटे, पुलिस ने वाटर कैनन की बौछार से खदेड़ा, 50 कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

Bhopal में Patwari के Support में Display करेगी Congress, जीतू की workers से appeal; 100-200 नहीं 5000 गाड़ियों से आना होगा- MP Ne

भोपाल. कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया और महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर राजभवन घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने से रोकने के दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल हो गये। पुलिस विधायक जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी सहित 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन लगभग 2 घंटे तक चला। कार्यकर्ता पैदल, जबकि कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और दूसरे बड़े नेता ट्रक पर सवार हो कर आगे बढ़े। रंगमहल चौराहे से 100 मीटर आगे ही पुलिस ने एक और बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं ने यहां भी पुलिस से बहस की। बैरिकेड के ऊपर चढ़ गये। यह बैरिकेड भी कार्यकर्ता तोड़ते इससे पहले पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी का तेज प्रेशर मारकर उन्हें पीछे खदेड़ दिया। भिण्ड युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार के हाथ में चोट आयी है। सतना से आया एक कार्यकर्ता बेहोश हो गये। उसे रेनबो हॉस्पिटल ले जाया गया। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को 3 बसों में भरकर पुलिस प्रदर्शन स्थल से लेकर रवाना हो गयी। डीसीपी सांई कृष्ण थोटा ने बताया कि प्रदर्शन में 5 हजार की भीड़ थी। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पीछे हटना शुरू हो गये। इस दौरान कमलनाथ भी कार से रवाना हो गये।
15 महीने में क्या किया-कमलनाथ
ज्वाहर चौक से पैदल मार्च शुरू होने से पहले सभा में पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि सबसे बड़ी परीक्षा अगले 6 माह में आपकी निष्ठा की है। विश्वास है कि अगर जिस निष्ठा से आपने कांग्रेस का झण्डा 18 साल उठाया है। आप अपनी कमर कस लें तो कोई नहीं रोक सकता। यह कांग्रेस की नहीं, मध्यप्रदेश के भविष्य की बात है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में हर वर्ग परेशान है। भटकता नौजवान, दुःखी किसान, व्यापारी सब परेशान घूम रहे हैं। आपको अपना सिर नहीं झुकाना, छाती ठोंक कर कहिये कि 15 माह की सरकार में हमने क्या-क्या किया। 15 माह में हमने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया है।

जवाहर चौक पर सभा में किसने क्या – कहा?
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा, आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है। बेईमान सरकार को उखाड़ने के लिए यह प्रदर्शन है।
जीतू पटवारी बोले, मैंने किसानों को 3000 रु. क्विंटल गेहूं का दाम देने की मांग की, तो मुझे विधानसभा से निलंबित कर दिया। सरकारी पैसे से भाजपा दफ्तर में खाना खिलाने की बात उठाई। मैंने गलत किया क्या। अब की बार बीजेपी 50 के पार नहीं पहुंचेगी।
जेपी अग्रवाल बोले- कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी से डरते नहीं। अंग्रेजो को मार मार कर इन्हीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भगा दिया था
पूर्व मंत्री और भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) से विधायक पीसी शर्मा ने कहा, संसद में हमारे सांसदों को नहीं बोलने देते। मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायकों को नहीं बोलने देते। अब हम राज्यपाल के चैनल से राष्ट्रपति तक जाना चाहते है। इस बार गद्दारों पर चोट करेंगे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल बोले- झांसी की रानी के साथ गद्दारी करने वाले ने जनता की चुनी सरकार गिरा दी। उनमें हिम्मत हो तो इस बार का विधानसभा चुनाव लड़ लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş jojobet tlcasino esbet holiganbet sonbahis betpuan grandpashabet grandpashabet mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet romabet wbahis wbahis giriş