Newsमप्र छत्तीसगढ़

कलेक्शन एजेंट का बैग लेकर भागे बदमाश, पुलिस कर रही है जांच

ग्वालियर. एक गांव में महिलाओं के समूह से रूपये कलेक्ट कर लौट रहे एक एजेंट से 2 युवकों ने रूपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना के बाद एजेंट ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन वह झाडि़यों में ओझल हो गये। यह घटना घाटीगांव थाना इलाके के ग्राम घेघोलीमें रेलव ब्रिज के पास 19 जनवरी की सुबह हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छतरपुर जिले के बंजारी,चंदला निवासी विपिन कुमार पुत्र शंकर सिंह क्षत्रिय कलेक्शन एजेंट है। गांवों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह होते हैं। जो हर माह बचत की राशि एकत्र कर बैंक में जमा कराते हैं इस राशि को एकत्र करने के लिये बैंक द्वारा एजेंट नियुक्त किये जाते है।
क्या है घटनाक्रम
विपिन कुमार 19 जनवरी को घाटीगांव क्षेत्र के गांवों में कलेक्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने महिलाओं के समूहों से करीब 38 हजार रुपए एकत्र किए, जिन्हें काले रंग के बैग में रखकर बैंक में जमा कराने के लिए बाइक से रवाना हुए। जब वे घाटीगांव से निकलकर रेलवे ब्रिज के पास पहुंचे, तो सड़क पर रेत और गिट्टी बिखरी होने के कारण बाइक की गति धीमी करनी पड़ी। इसी दौरान खेत की ओर से आए दो बदमाशों ने बाइक पर रखा बैग उठाया और मौके से फरार हो गए। बैग छीने जाते ही विपिन ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन दोनों युवक रेलवे पटरी के किनारे होते हुए खेतों की आड़ में झाड़ियों के बीच कहीं गायब हो गए।
पुलिस के साथ करता रहा खुद तलाश
घटना के बाद विपिन कुमार ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं कराई गयी। इसके बाद विपिन पुलिस के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश करता रहा। 5 दिवस तक कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिसने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच कर रहे एसआई अजयपाल यादव ने बताया कि क्षेत्र के संदिग्ध बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राउंड अप कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा है कि जांच में कुछ सुराग मिले है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet