LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

करंट लगने से हुई युवक की मौत, शटर लगाने का काम कर रहा था युवक, घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

ग्वालियर. भिण्ड जिले के अमायन कस्बे में एक युवक गुरूवार की शाम को निर्माणाधीन मार्केट में शटर लगाये जाने का काम कर रहा था। युवक को ड्रिल मशीन से करंट लग गाया । युवक को बचाने के लिये मौके पर मौजूद दूसरे साथियों ने प्रयास किया। परन्तु करंट की चपेट में आये युवक को बचा नहीं सके। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा घटनाक्रम
भिंड शहर के भूता बाजार स्थित गिर्राज अग्रवाल के यहां काम करने वाले 25 वर्षीय मृतक जावेद खान पुत्र जुम्मन खान निवासी मीरा कालोनी कब्रिस्तान के पास भिंड गुरुवार को अपने 5 साथी रवींद्र कुशवाहए संजू तोमरए राहुल ओझाए रामचंद्र धाकड़ए आकाश कुशवाह के साथ अमायन में टुनटुन शिवहरे की मार्केट में शटरिंग का करने के लिए गया था। यह मार्केट की दुकानों पर शटर जाने का काम कर रहा था। अभी सभी साथियों ने मिलकर मार्केट की 9 दुकानों में शटर लगाए जाना थे। 3 दुकानों में शटर के लिए फ्रेम लगा दिए थे। मौके पर मौजूद मृतक का साथी मिस्त्री संजू तोमर ने बताया कि जावेद शटर के बोल्ट कस रहा था। इसी दौरान जावेद करंट लगा और वो ड्रिल मशीन पर गिरा। ड्रिल मशीन का तार भी खुला हुए थे। इस वजह से जावेद को ड्रिल मशीन के तार से करंट लगा। मिस्त्री संजू तोमर का कहना है कि मौके पर ही जावेद की मौत हो गई। साथियों ने बचाने के लिए जावेद की काफी हाथ पैरों की मालिश कीए लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद साथी जावेद को अचेतन अवस्था में भिंड जिला अस्पताल लाया गया।
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दिखाया तो डाक्टरों ने घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने आक्रोशित होकर जाम लगाना चाहा। इस पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद वे शांत पूर्वक शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार क्रिया कराने के लिए ले गए। अमायन पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş