Latestराज्यराष्ट्रीय

कम होने वाले हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल के दाम लोगों की जेब पर काफी असर डालते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में अगर बदलाव आता है तो कई चीजों के दाम में भी बदलाव देखने को मिलता है। वहीं काफी वक्त से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि अब ऐसी चर्चाएं हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है। मोदी सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी के संकेत दिए गए हैं।

पेट्रोल और डीजल के दाम
देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल के दाम 90 रुपये के पार है तो कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये से भी ज्यादा है। हालांकि अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम तय किए जाते हैं। हालांकि अब सरकार की ओर से ऐसे संकेत मिले हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आ सकती है।

राहत की उम्मीद
बता दें कि साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से पहले तेल कंपनियां अगर पेट्रोल और डीजल के दाम घटाती हैं तो इससे सरकार को भी काफी राहत मिलने वाली है। पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर विपक्ष भी सरकार पर काफी हमलावर देखने को मिलते हैं। हालांकि अब पेट्रोलियम मंत्री के इशारे के बाद लोग तेल कंपनियों से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş