कंपू में बंद राईस मिल में काम चालू और गंदगी में पैक हो रहे थे चावल के पैकेट, गिरवाई में तेल और दाल मिल, पिछोर में किराना और मिष्ठान भंडार से लिये 52 नमूने
ग्वालियर. मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से खाद्य विभाग की टीम ने शहर की 3 फर्मो सहित जिले के 5 ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की है। कम्पू के तिलक नगर स्थित सत्यनारायण राईस मिल को सील कर दियागया है। आपको बता दें कि 6 वर्ष पूर्व लायसेंस खत्म होने के बाद भी कागजों में यह फैक्ट्रª बन्द थी। लेकिन यहां मौके पर काम चलता हुआ मिला। तत्काल इसे सील कर दिया गया। इसके अलावा गिरवाई स्थित तेल मिल स्वामी सर्वानंद एलएलपी, अमित कुमार सुमित कुमार दालमिल के अलावा डबरा में दो स्थानों पर भी छापा मार कार्यवाही की गयी। कार्यवाही करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश धाकड़, सतीश शर्मा, राजेश गुप्ता, गोविंद नारायण सरघैंया और आनंद शर्मा आदि शामिल रहें।
बन्द राईस मिल में काम होता हुआ मिला
कंपू के तिलकनगर में सत्यनारायण राईस मिल में चावल गंदगी में रखा और पैक होते हुए पाया गया और इसके बाद जब जांच की गयी तो पता लगा कि इस राइस मिल का लायसेंस 2014 में ही खत्म हो चुका है। कागज में बन्द यह फैक्ट्री थी, लेकिन यहां बड़े जोर शोर से काम चल रहा था, इसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया।
पिछोर में किराना और मिष्ठान भंडार से 42 नमून लिये
अपर कलेक्टर संजीव खैमरिया ने बताया कि मंगलवार की शाम को खाद्य विभाग की टीमों ने अलग अलग क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की है। एक टीम डबरा के पिछोर में जैसे ही छापे की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी थी लेकिन वहां पर तहसीलदार बृजमोहन आर्य से संपर्क कर बाजार खुलवाया गया और चलित खाद्य प्रयोगशाला (एमएफटीएल) में तैनात टीम ने जहां पर किराना दुकानों और मिष्ठान भण्डार से लगभग 42 नमूने सैम्पल बतौर लिये गये। जिसमें विजय किरानो स्टोर के संचालक मुकेश साहू से सरसों का तेल, ब्राण्डेंड ऑयल, सोयाबीन और तुअर की दाल, श्याम किराना स्टोर से टोस्ट, तेल और तुअर की दाल, पोद्दार किराना स्टोर से बेसन, तुअर की दाल, सरसों के तेल, साहिल किराना स्टोर से बेसन, तेल एवं तुअर की दाल आदि के नमून लिये गये। कार्यवाही करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शिवहरे, लोकेन्द्र सिंह, निरूपमा शर्मा और लाखनलाल कोरी आदि शामिल रहें।

