Newsमप्र छत्तीसगढ़

ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर 11 दिन के बाद फिर से हमला, कार पर की गयी फायर बॉम्बिंग से दहशत

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस की सुबह से पूर्व एक बार से यहूदियों पर हमला किया गया है। असामाजिक तत्वों ने मेलबोर्न में एक रब्बी की कार को जलाने का प्रयास किया है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इसे कार की फायर बॉम्बिंग का नाम दिया है। पीएम एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को संदिग्ध एंटी सेमिटिज्म करार दिया है।
क्या है एंटी सेमिटिज्म
एंटी सेमिटिज्म मतलब है कि यहूदियों के प्रति घृणा, पूर्वाग्रह, भेदभाव या दुश्मनी, यह नस्लवादी विचारधारा है। जो यहूदियों को निशाना बनाती है। उन्हें दोषी ठहराती है या उनके खिलाफ हिंसा, बहिष्कर या साजिश फैलाती है। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने कहा है कि क्रिसमस की सुबह से पहले एक रब्बी की कार पर आग लगाने वाला बम फेंका गया है। घटना में कार का दरवाजा जला हुआ दिखता है। पुलिस ने इस रब्बी परिवार को रेस्क्यू कर लिया है।
पुलिस सेंट किल्डा ईस्ट में इस यहूंदी विरोधी हमले की जांच कर रही है। गुरूवार की सुबह लगभग 2.50 बजे बालाक्लावा रोड पर रब्बी के घर ड्राइव वे में खड़ी एक सिल्वर सेडान कार में आग लगा दी गयी थी। इस कार के ऊपर हैप्पी हनुक्का का एक छोटा सा बोर्ड लगा था। पुलिस ने बताया है कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। ‘‘मूरैबिन क्राइम इंवेस्टिगेशन यूनिट के जासूस गुरूवार 25 दिसम्बर को सेंट किल्डा ईस्ट में लगी संदिग्ध आग की जांच कर रहे है। जासूसों ने एक ऐसे व्यक्ति की पहचान की है जो उनकी जांच में मदद कर सकता है। घटना की जांच जारी है। जली हुई कार को गुरूवार की सुबह ड्राइवे वे में पड़े रहे। यह घर एक यहूदी स्कूल के सामने है। यहां सामने के दरवाजे के पास एक छोटे बच्चे की साइकिल और जूतों की कतारें रखी थी।
यह आगजनी की घटना बॉन्डी बीच पर हनुक्का फेस्टिवल में दो बंदूकधारियों द्वारा हमला करने के 11 दिन बाद हुई, जिसमें 15 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी. यहूदियों का रोशनी का त्योहार हनुक्का 22 दिसंबर को खत्म हुआ था. उन्होंने कहा कि बॉन्डी आतंकवादी हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया का यहूदी समुदाय शोक में है. मेलबर्न में एक कार पर आग लगाने की घटना संदिग्ध यहूदी-विरोधी भावना का एक और भयानक काम है. पीएम अल्बनीज ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में इस तरह की नफरत के लिए कोई जगह नहीं है और इसे रुकना ही होगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet giriş