ऑनलाइन जॉब के नाम पर छात्रा से ठगी, टेलीग्राम एप पर जोड़कर दिये थे टास्क
ग्वालियर. हजीरा थाना इलाके में एक 21 वर्षीय छात्रा को ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर ठगों ने एक लाख रूपये की ठगी कर ली है। यह घंटना तेल कोठी चंदनपुरा बिरला नगर इलाके की है जहां छात्रा ने एक ऑनलाइन जॉब प्लेटफॉर्म के जरिये ठगों के जाल में फंसकर अपने पैसे गंवायें।
ळजीरा थाना इलाके के निवासी निहारिका रावत, जो वीबी की छात्रा है को 10 दिन पूर्व एक मोबाइल नम्बर 9954307425, से मैसेजे मिला, इससे उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जहां उसे पार्ट टाइम जॉब के लिये टास्क दिये गये। पहले टास्क के लिये 1 हजार रूपये जमा करने के बाद से 1500 रूपये का लाभ हुआ। इस लाभ से प्रभावित होकर उसने और टास्क किये और रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में लगातार पैसे जमा किये। 3 इिल में उसने 98 रूपये जमा कर दिये। जबकि उसके ऑनलाइन अकाउंट में यह राशि प्रॉफिट के साथ 2 लाख रूपये दिखाई दे रही थी।
जब छात्रा ने अपने ऑनलाइन अकाउंट से प्रॉफिट की राशि निकालने का प्रयास किया, तो कंपनी के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने बताया कि उसका क्रेडिट स्कोर 100 तक नहीं पहुंचा है। इस कारण उसे अधिक पैसे जमा करने होंगे, और अगर वह पैसे जमा नहीं करती तो उसका प्रॉफिट भी डूब जाएगा। यह सुनकर छात्रा को समझ में आ गया कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। इसके बाद छात्रा ने ठगी का अहसास होते ही मामले की शिकायत हजीरा थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

