एश्वर्याराय बच्चन बेटी आराध्या के साथ दतिया पहुंची फिल्म की शूटिंग में शामिल होने के लिये ओरछा रवाना
दतिया. अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे स्पेशल फ्लाइट से दतिया पहुंची। बेटी आराध्या और टीम के अन्य सदस्यों के साथ वह मां पीताम्बरा के दर्शन करने वाली थीं, लेकिन किसी वजह से वह बिना दर्शन के ही ओरछा के लिये रवना हो गयी। ऐसा बताया जा रहा है कि वह शूटिंग के सिलसिले में ओरछा हैं। जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्याराय बच्चन लगभग 4 बजे दतिया हवाई पट्टी पहुंची थी। यहां से उनका कार्यक्रम मां पीताम्बरा के दर्शन करने का था। लेकिन उनके आने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया था। हालांकि वह मां के दर्शन को पीताम्बरा मंदिर नहीं आयी और सीधे यहां से ओरछा के लिये रवाना हो गयी।
फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग के पहुंची ऐश्वर्या
एश्वर्याराय ओरछा में मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की शूटिंग करेगी। वर्ष 2018 में आई फिल्म फन्ने खां के 2 वर्ष के बाद एश्वर्या इस फिल्म से फिल्मों में वापिसी कर रही है। यह फिल्म एक हिस्टोरिकल ड्रामा होने वाली है। जो डायरेक्टर मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। रिपोटर््र की माने तो इस फिल्म में एश्वर्याराय, नंदिनी और मंदाकिनी देवी के 2 अलग-अलग किरदारों में नजर आयेंगी।
फिल्म की शूटिंग में शामिल यह स्टार
एश्वर्याराय बच्चन के अलावा फिल्म में कार्थी विक्रम, तृषा कृष्णा, प्रकाशराज, जयाराम जयम रवि, एश्वर्या लक्ष्मी भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। मणि रत्नम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को मद्रास टॉकीज और लायका प्रॉडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जिसमें एआर रहमान म्यूजिक कम्पोज करेंगे। मणिरत्नम ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस फिल्म 75 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं। रिपोटर््स की मानें तो इस ड्रीम प्रोजेक्ट को 500 करोड रूपये के बड़े बजट में तैयार किया जा रहा है।
फिल्म का पोस्टर रिलीज
हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है जिसमें फिल्म का टाइटल पीएस (पोन्नियन सेल्वन) पार्ट वन दिया गया है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म को 2 अलग-अलग हिस्सा में बनाया जाने वाला है जिसका पहला भाग वर्ष 2022 में रिलीज किया जायेगा।

