एमपी-यूपी बॉर्डर पर फिर लगा 10Km लंबा जाम
रीवा. एमपी-यूपी बॉर्डर पर शनिवार को एक बार फिर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शनिवार को फिर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई। इसके बाद रीवा-प्रयागराज मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई है। उन्हें कटनी से ही डायवर्ट कर हनुमना मार्ग से निकाला जा रहा है। बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। शनिवार सुबह तक स्थिति नियंत्रण में थी। दोपहर 12 बजे के बाद वाहनों की संख्या बढ़ गई। जोगनिहाई टोल से हर घंटे 1500 वाहन निकल रहे हैं। पुलिस और प्रशासन मिलकर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं।

