एनएसयूआई छात्रों ने प्रदर्शन कर उच्च शिक्षामंत्री का किया पुतलादहन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर ऑनलाइन की परीक्षा मांग को लेकर NSUI कार्यकर्त्ताओं को लेकर उच्चशिक्षा मंत्री मोहनसिंह यादव का पुतलादहन किया गया। यह विरोध पूरे मध्यप्रदेश में NSUI छात्र संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने उच्च शिक्षामंत्री का पुतलादहन कर दर्ज कराया। NSUI छात्रों ने यह आरोप लगाया कि मप्र सरकार छात्रों के भविष्य को मौत के मुंह में धकेलने का काम कर रही है। भाजपा की इस नीति से जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान है। यह इसी बात को लेकर NSUI छात्र संगठन ने कहा है कि भाजपा का पट्टा उतार कर छात्रों के हित में काम करें।
जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर पुतलादहन करने वाले छात्रों मे ंजेयू अध्यक्ष मयंक भार्गव, जिला उपाध्यक्ष अंकित शिवहरे, रचित दुबे, प्रदेश सचिव अतुल धाकड़ आदि छात्र शामिल रहें। इस मौके पर सीएसपी श्री मीणा, थाना विश्वविद्यालय के टीआई आनंद बाजपेई पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।

