Uncategorized

एक घंटे में एक ही थाना इलाके में 2 फायरिंग की घटनाये, नकाबपोश बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, घायल बोला 3 लोगों पर हैं शक

ग्वालियर. महाराजपुरा इलाके में मंगलवार की रात एक घंटे के अन्दर फायरिंग की 2 घटनायें एक ही थाना इलाके महारापुरा में घटी। पहली घटना महाराजपुरा गांव में हुई। जहां घर के बाहर बैठे 21 वर्षीय छात्र आकाश गुर्जर को मोटरसाईकिल सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसकी जांच में लगी। परिजन घायल को लेकर तुरंत अस्पताल ले गये। जहां पर उसका उपचार हो रहा है। इसके एक घंटे के बाद ही दूसरी घटना आदित्यपुरम में हुई है। जहां 3 बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग की है। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
आकाश ने पुलिस को बताया कि उसे तीन लोगों पर शक है। इनमें पहला नाम प्रिंस सिंह का है, जो भगत सिंह नगर का निवासी है। दो दिन पहले एक युवती को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। आकाश को संदेह है कि इसी रंजिश के चलते प्रिंस ने हमला करवाया। इसके अलावा, आकाश के परिवार का विनोद गुर्जर और रामवीर गुर्जर से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा है। आकाश का कहना है कि वे पहले भी उसे धमका चुके हैं। पुलिस फिलहाल इन तीनों के खिलाफ जांच कर रही है। दो टीमें संभावित आरोपियों की तलाश में भेजी गई हैं।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के ही आदित्यपुरम जनकपुरी में रात 11 बजे दूसरी गोलीबारी की घटना हुई। यहां के निवासी आरिफ गनी (45), पुत्र अफजल गनी के घर के बाहर फायरिंग की गई। हमला हिमेश भदौरिया और उसके दो नकाबपोश साथियों द्वारा किया गया। तीनों ने कट्टे से एक के बाद एक गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग छिप गए और अपनी जान बचाई। बताया गया कि हिमेश, जो अटेर (भिंड) का निवासी है, अपनी बहन के घर रह रहा था। दो दिन पहले उसका भी आरिफ के परिवार से एक युवती को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हिमेश और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सीसीटीवी से फुटेज तलाशने में जुटी
महाराजपुरा थाने के टीआई धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि आकाश गुर्जर पुत्र बृजेंद्र गुर्जर ग्रेजुएशन का छात्र है। मंगलवार की रात का ेवह अपने घर के बाहर बैठा था। पास में ही गांव के अन्य लोग मौजूद थे। तभी 2 नकाबपोश बदमाश अलग-अलग बाइकों से आये और आकाश पर गोली चला दी। इसके बाद उन्होंने हवा में भी एक फायर किया और मौके से भाग गये। गोली आकाश की जांच में, गुप्तांश के पास लगी है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। हालांकि घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है पुलिस।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş