Newsराजनीतिराज्य

उमंग सिंघार बोंले -मुझे भाजपा में शामिल होने के लिये 50 करोड़ रूपये का ऑफर मिला था

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजयपुर जाने से पहले ग्वालियर में मीडिया से चर्चा की। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. विजयपुर विधानसभा उपचनुाव के लिये ग्वालियर आये नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाया है। सिंघार ने कहा है कि वर्ष 2020 में कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन के समय बीजेपी ने मुझे भी 50 करोड़ रूपये का ऑफर दिया था। कहा गया था िक 50 करोड़ ले लो और कैबिनेट मंत्री बन जाओ।
नेता प्रतिपक्ष सिंधार ने विजयपुर उपचुनाव को लजेकर कहा है कि वहां वनमंत्री रामनिवास रावत चुनाव लड़ रहे हैं और वनविभाग के उपसचिव किशोर कन्याल को शासन ने कलेक्टर बनाकर पहुंचाया है। ऐसे में कौन मान लें कि निष्पक्ष चुनाव लड़ा जायेगा। बीजेपी बिना प्रशासनिक मशीनरी के चुनाव लड़ेगी तो निश्चित तौर पर हारेगी।
उमंग सिंघार बोले -सीएम मोहन यादव, मौन यादव है
उमंग सिंघार ने कहा है कि हमने मुख्यमंत्री मोहन यादव का नाम मौन यादव रखा है। वह मंदिर-मस्जिद की बात तो करते हैं। पर विकास की बात नहीं करते है। वह काम की बातों पर चुप रहते है। उनके राज में 100 करोड़ रूपये के काम 200 करोड़ रूपये में किये जा रहे है। क्योंकि वह घोटालों पर बात नहीं करते। जबलपुर बरगी में 600 करोड़ रूपये की योजना कमलनाथ सरकार में में मंजूर की गयी थी। अब उस योजना को जल संसाधन विभाग ने 1300 करोड़ रूपये में करा ली है। यहां सीधे तौर पर घोटाला हुआ है।
मारी स्थिति मजबूत, चुनाव जीत रहे हैं
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का दावा है कि हम उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल कर रहे हैं तो आप विजयपुर में अपनी क्या स्थिति कहां आंकते हैं। जवाब में सिंघार ने कहा, हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। इस समय बहुत मजबूत हैं और जीत रहे हैं। सिंघार ने कहा कि भाजपा ने विजयपुर में कहा है विजयपुर का अब तक विकास ही नहीं हुआ जो अब होगा। इस पर उन्होंने भाजपा से पूछा… 20 साल से आपकी सरकार है फिर क्यों यहां विकास नहीं हुआ। यहां का आदिवासी बेल्ट इतना गरीब क्यों है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *