Latestराज्यराष्ट्रीय

इंदौर ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आएंगे PM मोदी, CM शिवराज ने दिल्ली जाकर इनवाइट किया

भोपाल. मध्यप्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही बिग इवेंट्स भी होने हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इंदौर में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने के लिए इनवाइट किया। प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी PM को दी। PM से मुलाकात के बाद CM ने कहा, आज प्रधानमंत्री से सार्थक चर्चाएं हुईं। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने इंदौर आएंगे। राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। समिट में गुआना और सूरीनाम के राष्ट्रपति भी आएंगे। समिट 8, 9 और 10 जनवरी को होगा। इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि G-20 के भी आयोजन होंगे। मध्यप्रदेश में 8 बैठकें होंगी। खेलो इंडिया गेम्स भी मध्यप्रदेश में आयोजित होंगे। आज भोपाल में इसका लोगो लॉन्च होगा।

खजुराहो में होगा जी-20 का सम्मेलन
एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश के अन्य शहरों के साथ इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। 23, 24, 25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी। खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कंवेंशन सेंटर में इन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। भारत में दिसंबर से शुरू हो रहीं जी-20 की बैठकों और नई दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 को होने वाले 18वें शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्षों, प्रतिनिधियों के अलावा मेहमान देश बांग्लादेश, इजिप्ट, मारीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई के राष्ट्र अध्यक्ष और प्रतिनिधि आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş