LatestNewsराज्य

इंदौर-उज्जैन के बीच चलेगी सुपरफास्ट वंदे मेट्रो ट्रेन,1 घंटे से भी कम लगेगा समय

भोपाल. सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर, उज्जैन और पीथमपुर के बीच राज्रू सरकार वंदे मेट्रो रेल चलाएगी। कुल 84 किलोमीटश्र के साथ दो कारिडोर इंदौर-उज्जैन और इंदौर-पीथमपुर में वंदे मेट्रो रेल की सुविधा के लिए तकनीकी सलाह देने का कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा किया जा रहा है।
सीएम का मेट्रो रेल लाने का निर्णय
सिंहस्थ की द्रष्टि से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह मेट्रो रेल चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस संबंध में पिछले दिनों अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद उज्जैन, इंदौर, पीथमपुर लाइन के प्रथम चरण के रूप में श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन-नानाखेडा बस स्टैंड से लवकुश चौराहा इंदौर को जोडने के लिए डीपीआ बनाने का कार्य भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा।
वंदे मेट्रो ट्रेन चलने से लाभ
इस संबंध में मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड ने पत्र जारी किया है। सिंहस्थ तक यह प्रोजेक्ट धरातल पर आकार लेता है तो वंदे मेट्रो ट्रेन में इंदौर से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए एक घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *