Newsराजनीतिराज्य

आरक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

एक फरार आरोपी की तलाश जारी
भोपाल- एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) जयदीप प्रसाद ने बताया कि उज्जैन में आरक्षक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शहर से लगे सांवराखेड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस की अलग-अलग दो टीमों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर किए।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 1 आरोपी के पैर में गोली लगी वहीं दूसरा आरोपी भागने में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी महेश लोधी (26 वर्ष) को पैर में गोली लगी है। वहीं दूसरे आरोपी का नाम राहुल उर्फ बोस (20 वर्ष) है। दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी लूट के 2 मामले भी दर्ज हैं। एक अन्य(17 वर्षीय) नबालिक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। उज्जैन में 1 दिन पहले देर रात को थाना माधव नगर के 2 आरक्षक गस्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 3 संदिग्धों को पूछताछ के लिए रोका। तभी संदिग्धों ने पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में एक आरक्षक आकाश जाटव को चाकू लगा। गंभीर हालत में आरक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *