आरएसएस की शाखा में जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करेगी कांग्रेस
भोपाल. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा है कि आरएसएस की शाखा में जाने वाले अधिकारियों की लिस्ट तैयार की जाएगी। अधिकारी दिन में अफसरगीरी और रात में आरएसएस की शाखा में जाने की बात करते हैं। चर्चा करते हुए भूरिया ने कहा, कई अधिकारी-कर्मचारी शाखा में जाकर फोटो ले रहे हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। उनकी लिस्ट तो तैयार करनी ही पड़ेगी। कर्मचारी अपनी सीमा में रहकर कानून का पालन करें, अगर कर्मचारी और अधिकारी अपनी मर्यादा के खिलाफ जाकर काम करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकारी नौकरी में रहकर यह सब कर रहे हैं, गलत है।

