आमने-सामने से गोलीबारी, शुभ मुहूर्त में प्लॉट पर मकान बनाने काम शुरू होना था, महिलाओं ने एक दूसरे के बाल पकड़कर पीटा
ग्वालियर. एक प्लॉट पर मकान बनाने के शुभ मुहूर्त पर 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई और दोनों पक्षों की महिलायें एक दूसरे के बाल पकड़कर प्लॉट पर ही गुत्थम गुत्था हो गयी। प्लॉट पर कब्जा करने आये कार सवारों ने पिस्टल और रायफल से सीधे निशाना बनाकर गोलियां चलाई। घटना महाराज के महावीर नगर की है। लगभग 20 मिनट तक दोनों पक्षों में लात घूसें व डण्डे चलते रहें। महिला एक दूसरे को चांटे तो कभी बाल पकड़कर घसीट रही थी। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फायरिंग करने वाले फरार हो गये है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार की रात को मारपीट और फायरिंग का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद घटना की गंभीरता का पता चल रहा है।
हजीरा बिरलानगर निवासी हेमंत पटेल ने 10 अगस्त को एक प्लॉट महाराजपुरा के महावीर नगर में खरीदा है। शनिवार को पंडित से मुहूर्त दिखवाने के बाद हेमंत पटेल अपने परिवार के लगभग एक दर्जन सदस्यों के साथ पूजा पाठ कर मकान बनाने के लिये काम शुरू करवा रहे थे। इसी वक्त वहां अर्टिका कार से रामरूप परिहार आ गया है। वह भी इस प्लॉट को अपना बताकर इस पर दावेदारी जता रहा था और इसके बाद रामरूप सिंह परिहार और बेटे रंजीत और दीपक परिहार ने हेमंत और उसके परिजन से प्लॉट से खण्डे हटाने को कहा। हेमंत ने कहा कि उसका प्लॉट है वह खण्डे क्यों हटाये। इस पर रामरूप बोला प्लॉट उसका है। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। झगड़ा बढा तो रामरूप और उसके साथियों ने मिलकर बन्दूक और रिवॉल्वर से फायरिंग करना शुरू कर दिया।
दीपक से बोला छाती मे गोली मारो
हेमंत का कहना है कि झगड़े के बाद रामरूप के साथ आया उसका बेटा दीपक रायफल से गोली चलाने लगा। तभी इनका एक साथी खलकी पटेल ने दीपक से कहा कि हेमंत की छाती में गोली मार दो। तभी दीपक ने उसके सामने रायफल की नाल करते हुए गोली चला दी, लेकिन वह झुक गया तो गोली उसके लग नहीं पाई। तभी हेमंत के साथ मौजूद सोनी पटेल ने रायफल की नाल पकड़ ली। इस पर उसके साथ भी मारपीट की गई। हेमंत की पत्नी लता उसे बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। सुनील पटेल और पूजा पटेल बचाने आए तो मुवाल ने उन्हें रायफल के बट मारे।
18 दिन पहले खरीदा था प्लॉट
हेमंत ने बताया कि उसने यह प्लॉट 18 दिन पहले 10 अगस्त को महावीर नगर में मुन्नी पटेल से खरीदा था। शनिवार को उस प्लॉट का मुहूर्त था, इसलिए वह काम शुरू कराने गए थे। तभी हमलावर भी वहां आ गए। इसके बाद रामरूप परिहार और उसकी घर की महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी।

