आतंकियों का मददगार अब्दुल करीम एटीएस ने दबोचा
भोपाल. खुफिया एजेंसी के इनपुट्स पर भोपाल एटीएम ने अब्दुल करीम को नटेरन से गिरफ्तार कर लिया है। यह आतंकियों का मददगार था। अब्दुल करीम आतंकियों से सारंगपुर मदरसे में मिला था। अब्दुल करीम की मदद से ही आतंकी मध्यप्रदेश में प्रवेश किये थे।
अब्दुल करीम आतंकियों को लोगों से मिलवाने में मदद करता था। बंगलादेशी आतंकियों के भोपाल में रहने-खाने में भी करीम मदद कर था। अब्दुल करीम की मदद से ही आतंकी प्रदेश में स्लीपर सेल का नेटवर्क तैयार कर रहे थे। दरअसल, भोपाल में पकड़े गये जमात-ए-मुजाहिद्दीन के आतंकियों से जब पूछताछ की गयी तो अब्दुल करीम का नाम सामने आया। एटीएस ने नटेरन से आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में विदिशा एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

