Latestराज्यराष्ट्रीय

आजमगढ़ से IS का संदिग्ध गिरफ्तार, 15 अगस्त पर था धमाके का प्लान, मिला IED बनाने का सामान

नई दिल्ली. संदिग्ध का नाम सबाउद्दीन आजमी है जो आईएसआईएस के रिक्रूटर से सीधे संपर्क में था। यूपी एटीएस ने उस संदिग्ध से आईईडी बनाने का सामान भी बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय लाया गया। मोबाइल डेटा खंगाले जाने पर संदिग्ध द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा आतंक और जेहाद के लिए मुस्लिम युवकों को ब्रेनवॉश करने के लिए बनाए गए टेलीग्राम चैनल AL-SAQR MEDIA से उसे जुड़े होने के सबूत मिले है। वर्तमान समय में आरोपी सबाउद्दीन एआईएमआईएम का सदस्य है।

यूपी एटीएस के लिए इसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। यूपी पुलिस महानिदेशक के निर्देश और अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था के पर्यवेक्षण में एटीएस द्वारा स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार रेडिकल तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में उप्र एटीएस को सहयोगी एजेंसी से सूचना मिली थ्ज्ञी कि आजमगढ़ में अमिलो मुबारकपुर में एक व्यक्ति अपने साथियों के माध्यम से आईएसआईएस विचारधारा से प्रभावित होकर Whats APP  और अलग सोशल मीडिया ऐ पके माध्यम से जिहादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा है। आरोप है कि वो लोगों को भी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़ने के लिए प्रेरित करा रहा था।

खतरनाक योजना पर काम कर रहा था सबाउद्दीन आजमी
बिलाल नाम के व्यक्ति से फेसबुक पर जुड़ने के बाद, बिलाल सबाउद्दीन से जिहाद और कश्मीर में मुजाहिदों पर हो रही कार्रवाई के बारे में बात किया करता था। बातों-बातों में ही बिलाल ने मूसा उर्फ खत्ताब कश्मीरी का नंबर दिया जो ISIS का सदस्य है, जिससे आरोपी की बात होने लगी। कश्मीर में मुजाहिदों पर हो रहे जुल्मों का बदला लेने की योजना के संबंध में मूसा ने ISIS के अबू बकर अल शामी का नंबर दिया जो वर्तमान में सीरिया में है। अबू बकर अल शामी के सम्पर्क में आने के बाद सबाउद्दीन ने मुजाहिदों पर हो रही कार्रवाई का बदला लेने के लिए ISIS की तरह भारत में भी एक इस्लामिक संगठन बनाने और IED बनाने के संबंध में जानकारी ली।

IED बनाने की दी जा रही थी ट्रेनिंग
शामी ने सबाउद्दीन को IED बनाने की विधि और उसके लिए जरूरी सामग्री बताई। सबाउद्दीन का संपर्क ISIS रिक्रूटर अबू उमर जो मुर्तानिया का रहने वाला है उससे भी कराया था। अबू उमर द्वारा सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से हैंड ग्रेनेड, बम और आईडी बनाने की ट्रेनिंग दी जाने लगी। इतना ही नहीं मुजाहिद्दीन संगठन तैयार कर भारत में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने और भारत में इस्लामी हुकूमत और शरिया कानून लागू कराने की योजना पर काम करने लगे। सबाउद्दीन ने RSS के सदस्यों को टारगेट करने के लिए RRS के नाम से मेल आईडी बनाई और उससे फेसबुक अकाउंट बना कर उन्हें निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom grandpashabet giriş holiganbet grandpashabet grandpashabet tambet grandpashabet giriş betgit holiganbet grandpashabet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis Norabahis giriş radissonbet bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş holiganbet holiganbet giriş meritking meritking giriş