आईएमए और एमपी नर्सिंग होम एसोसियेशन के सदस्यों संयुक्त रूप से किया सूर्य नमस्कार
ग्वालियर नववर्ष के उपलक्ष्य मैं ग्वालियर शहर के चिकित्सकों ने सूर्य नमस्कार मेला ग्राउंड पर सुबह 8 बजे सूर्य नमस्कार कर नए साल का आगाज किया । चिकित्सको के साथ ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित संघी ने भी इस मैं बतोर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया ।अपने उदबोधन मैं उन्होंने सहर के सभी नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाये देते हुए वहा मौजूद चिकित्सको को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि नववर्ष के स्वागत का इससे अच्छा तरीका और कुछ हो ही नही सकता । योगा के बाद उन्होंने चिकित्सको के साथ करीब 10 km साईकल भी चलाई । आज के योगा कार्यक्रम को सफल बनाने मे शहर के योग गुरु अखिलेश पचौरी ने अहम भमिका निभाई । उन्होंने सभी को सूर्य नमस्कार के बारे मे बताया और इस के फायदे भी समझाए।
कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर अजय उपाध्याय ने आने स्वागत भाषण मैं कहा कि कोरोनॉ काल मे सभी ने यह अच्छी तरह से जान लिया है कि स्वस्थ रहना कितना जरूरी है ।उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी है उन्होंने आगे कहा कि इसलिए तो कहते है कि “जो फिट है वही हिट है” ।उन्होंने आज के कार्यक्रम मैं उपस्थित सभी चिकित्सको को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
आज के कार्यक्रम मे डॉक्टर श्रीकांत गुप्ता, डॉक्टर रश्मि गुप्ता, डॉक्टर कुसुम सिंघल, डॉक्टर अशोक सिंघल, डॉक्टर ज्योति उपाध्याय, डॉक्टर मोहन व अनुराधा शर्मा, डॉक्टर एसी बंसल. डॉक्टर यतीन्द्र वर्मा, डॉक्टर राकेश व शोभा चतुर्वेदी, डॉक्टर नीरज कॉल, डॉक्टर ज्योति व प्रकाश वीर आर्य, डॉक्टर राहुल सप्रा आदि उपस्थित थे ।

