अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये दो 32 बोर पिस्टल, पांच 315 बोर कट्टा किया गिरफ्तार
ग्वालियर एसपी अमित सांघी को मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति थाना थाटीपुर क्षेत्र स्थित मेहरागांव में वारदात की नियत से अवैध हथियार लिये देखा गया है, एसपी ने एएसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया को थाना थाटीपुर की टीम गठित कर उक्त अपराधी को पकडने के लिये कहा। एएसपी ने तत्काल थाना पुलिसबल की टीम को उक्त बदमाश को पकड़े हेतु लगाया गया।
सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीना ने 23 नवम्बर को थाटीपुर टीआई दीपक यादव ने थाना बल की टीम को बताये स्थान पर रवाना किया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लिये घूमता मिला, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर थाना बल की टीम द्वारा धरदबोचा।
पुलिस द्वारा पकड़े गये बदमाश के बैग की तलाशी ली तो उसमे 32 बोर की 2 पिस्टल, 4 कट्टा, तीन 315 बोर के जिंदा राउण्ड मिले तथा कमर की बाई तरफ के पेन्ट के अन्दर एक लोडेड कट्टा रखे हुये था। इस प्रकार बदमाश के कब्जे कुल 32 बोर की 02 पिस्टल, 315 बोर के 05 कट्टा, एवं 315 बोर के 04 जिंदा राउण्ड जप्त किये गये। गिरफ्तार बदमाश से हथियारों व राउण्डों के सबंध मंे पूछताछ करने पर उसने बताया कि अवैध हथियारों को खरगौन से लेकर आता था, एक पिस्टल कोे 8 रूपये मे लेकर आता था और 20-22 रूपये मे ंहजार रूपये में बिक्री करता था एवं कट्टे 3-4 हजार रूपये में लेकर आता था और 5-6 ंहजार रूपये में बिक्री करता था।

