Newsअंतरराष्ट्रीय

अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर 10 छक्के लगाते हुए बनाया शतक, अभिषेक ने लगाया दूसरा सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा ने टी-20 में भारत के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर बनाया।मुंबई. भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने बल्ले से हाहाकार मचा दिया। उन्होंने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ अन्दाज में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। अभिषेक को सिक्सर किंग युवराज सिंह का शिष्य कहा जाता है। ऐसा धांसू शतक तो उनके गुरू युवी भी नहीं जमा पाये। दरअसल भारतीय और इंग्लैंड की बीच 5 मैचों की T-20 सीरीज का 5वॉ यानी अंतिम मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया है। मैच में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। तब शुरूआत से ही अभिषेक ने आक्रामक रूख अपनाया।
अभिषेक बने सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरूआत दी और पहले 17 गेंदों पर 50 रन बनाये कर सबसे हैरत में डाल दिया। इसके बाद उसे दूसरे सबसे तेज शतक में बदल दिया। अभिषेक ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ रन बनाते हुए शतक बनाया। वह T-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने गये। अपना शतक पूरा करने में अभिषेक ने 10 छक्के और 5 चौके जमाये थे। उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिन्होंने 40 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी। हालांकि भारतीयों में रोहित शर्मा के नाम 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। जो अब भी अटूट है। ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। उन्होंने पिछले वर्ष ही 17 जून 2024 को साइप्रस टीम के खिलाफ 27 गेंदों पर शतक जमाया था। इस मैच में भारतीय टीम के लिये अभिषेक ने 54 गेंदों पर कुल 135 रनों की पारी खेली। इस बीच 13 छक्के और 7 चौके जमाये। जबकि तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर कुल 135 रनों की पारी खेली। इस दौरान 13 छक्के और 7 चौके जमाये। जबकि तिलक वर्मा ने 15 गेदों पर 24 रन जमाये। अभिषेक और तिलक के बीच दूसरे विकेट के लिये 43 गेंदों पर 115 रनों की साझेदारी हुई।
T20I में फुल मेम्बर्स टीमों के बीच सबसे तेज शतक
35 बॉल – डेविड मिलर Vs बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम 2017
35 बॉल – रोहित शर्मा Vs श्रीलंका, इंदौर 2017
37 बॉल – अभिषेक शर्मा Vs इंग्लैंड, वानखेड़े 2025
39 बॉल – जॉनसन चार्ल्स Vs साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 2023
40 बॉल – संजू सैमसन Vs बांग्लादेश, हैदराबाद 2024
T20I में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय
12 बॉल – युवराज सिंह Vs इंग्लैंड, डरबन 2007
17 बॉल – अभिषेक शर्मा Vs इंग्लैंड, वानखेड़े 2025
18 बॉल – केएल राहुल Vs स्कॉलैंड, दुबई 2021
18 बॉल – सूर्यकुमार यादव Vs साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी 2022
मुंबई मैच में भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग-11:
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड की टीम: फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet güncel holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jojobet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş casibom holiganbet kalitebet kalitebet giris betsmove Betsmove giris Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş kralbet kralbet giriş matbet matbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet tlcasino wbahis interbahis perabet perabet giriş galabet