अगले मुख्य सूचना आयुक्त विमल जुल्का
नई दिल्ली. अगले मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) विमल जुल्का और राष्ट्रपति के सचिव रहें संजय कोठारी अगले केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त होंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास पर मंगलवार की शाम डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद इन दोनों नामों पर फैसला हो गया है। इसके साथ ही आंध्रा बैंक के पूर्व सीईओ सुरेश एन पटेल सीवीसी में नये सतर्कता आयुक्त होंगे। पंजाब लोकसेवा आयोग की पूर्व सदस्य अमिता पांडोव नई केन्द्रीय सूचना आयुक्त होंगी। केन्द्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के तीन पदों पर नियुक्तियां फिलहाल टाल दी गयी हैं। इन पर फैसला बाद में होगा। सीवीसी और सीआईसी को चुनने के लिये पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई स्टैच्यूटरी कमेटी की बैठक में तब विवाद की स्थिति बन गयी है। जब लोकसभा मेंकांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी तीनों नामों पर आपत्ति जताई हैं।
वित्त सचिव राजीव कुमार का नाम सीवीसी की सर्च कमेटी और फिर प्रस्तावित नियुक्ति पैनल में भी होने पर अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति दर्ज कराई। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने मोदी से सवाल किया कि कोई व्यक्ति अपने ही चयन के लिए सर्च कमेटी का सदस्य कैसे हो सकता हैघ् चौधरी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने उनकी आपत्ति को सही मानते हुए अचानक राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी का नाम नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के लिए प्रस्तावित किया। चौधरी ने इस पर भी आपत्ति जताई और कहा कि जिस नाम पर सर्च कमेटी ने विचार ही नहीं किया, उसे किसी गुण.दोष पर विचार किए बिना इतने बड़े पद पर नियुक्त किया जा सकता हैघ् प्रधानमंत्री मोदी और कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनकी आपत्ति को दरकिनार करते हुए बहुमत के फैसले से कोठारी की नियुक्ति पर मुहर लगा दी।

