अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस – महिला लोको पायलट बुंदेलखंड एक्सप्रेस को ग्वालियर लेकर आने होगा स्वागत
ग्वालियर. सोमवार को जब झांसी से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी तो उसकी कमान किसी पुरूष लोको पायलट के हाथ में नहीं बल्कि झांसी की लोको पायलट कौशल्यादेवी के हाथ में होगी। कौशल्या की सहायता के लिये सहायक लोको पायलट आकांक्षा गुप्ता होंगी। इतना ही नहीं पूरी एक्सप्रेस ट्रेन में महिला स्टाफ होगा। ऐसा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में किया जा रहा है और साथ ही यह संकेत भी होगा कि देश की आथी आवादी किसी से कम नहीं हे। पिछले साल भी महिला दिवस पर ग्वालियर में घोसीपुरा रेलवे स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी महिला रेल कर्मचारियोंको सौंपी गयी है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया जायेगा
देश में 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की की है और फिर भी कुछ काम ऐसे हैं जो पुरूष प्रधान माने जाते हैं। उनमें से ट्रेन चलाना और उसका संचालन करना होता है क्योंकि इसमें काफी मेहनत और रिस्क रहता है पर अब 21वीं सदी चल रही है। महिलायें फायटर प्लेन तक उड़ा रही है। इसलिये सोमवार को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे ने तय किया है कि बुन्देलखंड एक्सप्रेस का संचालन महिलायें करेगी। झांसी में उनका सम्मान किया जायेगा और वह ट्रेन लेकर जब ग्वालियर पहुंचेगी तो यहां उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा।
घोसीपुरा स्टेशन का कर चुकी हैं संचालन
वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे ने ग्वालियर के घोसीपुरा रेलवे स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया था। 8 मार्च 2020 को पूरे दिन घोसीपुरा रेलवे स्टेशन पर महिला स्टाफ ने सारी व्यवस्थाएं संभाली थीं। स्टेशन मास्टर से लेकर टिकट चेक करने तक की जिम्मेदारी महिलाओं के पास थी। वह प्रयोग सफल भी रहा था।

