होली से पहले ग्वालियर में खाद्य विभाग ने 5 डलिया मावा किया जब्त
ग्वालियर. होली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इसे देखते हुए ग्वालियर में खाद्य विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के खाद्य विभाग ने मुखबिर की सूचना पर फूल बाग चौराहे के पास स्थित मैदान में बुधवार शाम को छापामार कार्रवाई की। खाद्य विभाग ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 डलिया मिलावटी मावे की आशंका पर मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
बता दें कि होली के नजदीक आते ही खाद्य विभाग के अधिकारी एक बार फिर कार्रवाई करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। शहर की डेयरिया, नमकीन, मिठाइयां और अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाकर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज जा रहे हैं। क्योंकि त्योहारों के पास आते ही खाद्य पदार्थ बनाने वाले खाने पीने की चीजों में मिलावट करना शुरू कर देते हैं। जिससे लोगों को कई तरह की बीमारियां भी हो जाती है।

