हिजबुल्लाह के लड़कों की जेब में रखे पेजर्स अचानक विस्फोट, चारों ओर कोहराम में 8 की मौत 2750 लोग घायल
नई दिल्ली. लेबनान में मंगलवार को पेजर्स में सीरियल विस्फोट होने से अभी तक 8 लोगों की मौत हो गयी है और 2750 से लोग घायल बताये जा रहे है। सुरक्षा सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया है कि यह धमाका हिजबुल्ला के लड़ाकों के पेजर्स में हुआ । इन पेजर्स का उपयोग हिजबुल्ला के लड़ाके आपस में संवाद करने के लिये करते थे। लेकिन किसी ने इन्हें हैक करके इनमें धमाका करा दिया। इस भयावह घटना में ईरान के राजदूत मोजीतबा अमानी भी घायल हुए है। मृतकों में हिजबुल्ला के कई लड़ाके भी शामिल है।
जिस पेजर के विस्फोट में लेबनान में ईरान के राजदूत घायल हुए है। वह उनके एक बॉडीगार्ड का था। धमाके बेरूत के दहिया में, बेरूत के दक्षिणी भाग में, बेका में, नबातिया में, बिंत जबील और दक्षिणी लेबनान में हुए। इस दौरान भयावह धमाकों की तस्वीरें भी सामने आई है। इनमें देखा जा सकता है। कैसे रोजमर्रा के काम करते हुए लोगों के पेजर्स में अचानक धमाका हो गया। जिसमें लोग घायल हो गये। धमाका के जो वीडियो सामने आये हैं। उनमें एक सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है। जिसमें एक किराने की दुकान के कैशियर के बगल में एक छोटा सा हैंडहेल्ड डिवाइस रखा हुआ था। इस बीच एक व्यक्ति पेमेंट कर रहा था। जो अचानक फट गया। अन्य फुटेज में, एक विस्फोट में बाजार क्षेत्र में फलों के ठेके पर खड़े एक व्यक्ति को बेहोश होते हुए देखा गया।

