हाजी शहजाद अली के घर पर चला बुलडोजर, एसपी बोले-उपद्रवियों को चोट आनी चाहिये न कि हमें, 200 लोगों पर एफआईआर दर्ज

थाने पर किये गये पथराव में टीआई की हालत नाजुक
छतरपुर. सिटी कोतवाली पर पथराव के मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए गुरूवार को पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद और 150 लोगों पर अज्ञात एफआईआर दर्ज की थी। इसके साथ ही पथराव करने के आरोपी पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली के आलीशान बंगले पर बुलडोजर चलवा दिया है और पूरा मकान तोड़ने में 2 से 3 दिन लग सकते हैं।

कार्यवाही केलिये पुलिस बल रवाना होने से पूर्व एसपी अगम जैन ने कहा है कि कोई पत्थर या किसी दूसरी चीज से हमला करने का प्रयास करता है तो चोट हमें नहीं आनी चाहिये। जो उपद्रव करेगा, अब चोट भी उसे ही आनी चाहिये।
दरअसल, बुधवार 21 अगस्त को समुदाय पर किसी के आपत्तिजनक कमेंट से नाराज लोग ज्ञापन सौंपने थाने पहुंचे थे। धीरे-धीरे बातचीत बहस और बहस उग्रता में बदल गयी। लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस बीच टीआई सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। टीआई की हालत गंभीर है। जिसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।

