हरियाणा CM का शपथग्रहण 17 अक्टूबर को,तीसरी बार तारीख बदली, PM मोदी शामिल होंगे
हरियाण. सीएम का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को होगा। यह तीसरी बार है जब प्रदेश के सीएम के शपथग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और 15 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक र्हु जिसमें शपथग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई।
शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत र्क केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसमें नायब सैनी के साथ अनिल विज, कृष्ण मिड्ढा, कृष्ण बेदी, अरविंद शर्मा, महिपाल ढांडा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान और विपुल गोयल शपथ ले सकते है।

