स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार का निधन
ग्वालियर. सौ वर्ष से अधिक जिन्दगी जीने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार के निधन पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर कौशेलेन्द्रविक्रम सिंह ने शोक संवेदनायें व्यक्त की है। उन्होंने स्वर्गीय सूत्रकार के प्रति सादन विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिये कामना की है।
कलेक्टर ने अपने शोक संदेश में कहा है कि देश की आजादी के लिये लड़ी गयी लड़ाई में स्वर्गीय नाथूराम सूत्रकार का योगदान अमितट रहेगा और साथ ही नयी पीढ़ी को उनके कृतित्व से देशभक्ति की प्रेरणा मिलती रहेगी। न्यू कॉलोनी नम्बर 1 बिरलानगर ग्वालियर निवासी स्वर्गीय नाथूराम सूत्रककार 100 वर्ष से अधिक अवस्था में कल निधन हो गया है।

