LatestNewsराजनीतिराज्य

स्मार्ट सिटी की वेस्ट टू आर्ट परियोजना….अपशिष्ठ और धातु स्क्रैप से बने नये स्कल्पचर्स नें बढाई शहर की सुंदरता

अवशिष्ठ औऱ अनुपयोगी वस्तुओ के प्रयोग को लेकर आमलोग भी हो रहे है जागरुक
ग्वालियर शहर में बढ रहे अपशिष्ठ और धातु स्क्रैप को सौन्द्रीयकरण में कैसे प्रयोग किया जाये और अवशिष्ठ प्रबंधन के बारे में जनजागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ग्वालियर स्मार्ट सिटी काँरपोरेशन द्वारा वेस्ट टू आर्ट प्रोजेक्ट के तहत ग्वालियर के सावर्जनिक स्थानो पर अपशिष्ठ और धातु स्क्रैप से तैयार स्कल्पचर्स स्थापित किये जा रहे है। इस परियोजना के प्रथम चरण में शहर के विभिन्न सावर्जनिक स्थलो पर 5 स्कल्पचर्स स्थापित किये गये थे, जिन्हे शहरवासियो द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब इसी परियोजना के दूसरे चरण में 7 स्कल्पचर्स शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलो पर स्थापित किये जा रहे है, इन स्कल्पचर्स को स्थापित करते ही यह न केवल आम लोगो के लिये आकर्षण का केन्द्र बन गये है, बल्कि अवशिष्ठ औऱ अनुपयोगी वस्तुओ के बेहतर प्रयोग को लेकर आमलोगो को जागरुक करने में सहायक सिद्ध हो रहे है।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथूर नें बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्वालियर शहर में मूर्तियां बनाने के लिए धातु स्क्रैप सहीत बड़े पैमाने पर अपशिष्ट का उपयोग कर सौन्द्रीयकरण को बढ़ावा देना है। उन्होने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत शहर के पार्क, बाजार, नगर विद्यालयों आदि जैसे सार्वजनिक स्थानों में स्क्रैप/अपशिष्ट सामग्री से मूर्तिकला की डिजाइन, फैब्रिकेशन और स्थापना की जा रही है, ताकि शहर में आमजन के बीच अपशिष्ठ प्रबंधन को लेकर जनजागरुकता फैलाने के साथ शहर का सौन्द्रीयकरण हो सके।
वेस्ट टू आर्ट परियोजना के तहत पहले चरण में 5 जिनमे गाँधी जी, चरखा, सौनचिरैया, सरोद वाधयंत्र, व मृण शिल्प स्कल्पचर्स को विभिन्न सार्वजनिक स्थलो पर स्थापित किया गया था। इस परियोजना के दूसरे चरण के तहत ग्वालियर मेला साइन, हाँकी खिलाडी, दर्जीओली साइन, ईमोजी, ग्वालियर फर्नीचर के स्कल्पचर्स को स्थापित किया गया है। वही साइकिल, ग्वालियर स्टोन जाली के स्कल्पचर्स भी बनकर तैयार है और इनके फाउंडेशन का कार्य अंतिम चरण मे है जल्द ही इन्हे भी स्थापित कर दिया जायेगा।
गौरतलब है कि योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलो पर कुल 20 स्कल्पचरो को 98 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया जाना था जिनमे से अब केवल 4 शेष है जिनकी जगह चिन्हित कर जल्द ही इन्हे भी स्थापित कराने का कार्य किया जायेगा।
दूसरे चरण में यहाँ लगाये गये है स्कल्पचर्स –
ग्वालियर मेला साइन – ग्वालियर मेला परिसर
हाँकी खिलाडी – रुप सिंह स्टेडियम के पास
दर्जी ओली साइन – गस्त का ताजिया
इमोजी – इटालियन गार्डन के पास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet