स्पेशल डीजीपी ने की ग्वालियर की कानून व्यवस्था की समीक्षा
ग्वालियर स्पेषल पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव द्वारा ग्वालियर जोन के ग्वालियर, शिवपुरी , गुना, अषोकनगर की घटित अपराधों और उन पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही और कानून व्यवस्था के संबंध में कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में समीक्षा बैठक ली गई।
स्पेषल पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा ली गई कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में ग्वालियर जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से विगत 3 वर्ष के तुलनात्मक आपराधिक आंकड़े तथा जिले की कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर स्पेशल DGP द्वारा उपस्थित पुलिस अधीक्षकों को महिला संबंधी अपराधों का समयसीमा में निकाल करने के साथ ही उनके मामलों में सहानुभूतिपूर्वक त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि ग्वालियर जोन में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। इसी अनुक्रम में स्पेषल डीजीपी महिला सुरक्षा द्वारा घटित महिला संबंधी अपराधों, उन पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही और ज़ोन की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और उन्होंने अपराधियों पर की जाने वाली प्रभावी कार्यवाही के संबंध में भी पुलिस अधीक्षकों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेपरी है और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
जनप्रतिनिधियों से संवाद
स्पेषल पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव द्वारा कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की जाकर कानून व्यवस्था के संबंध में उनसे सुझाव प्राप्त किये गये। बैठक मेें ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह, माननीय विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, बीजेपी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया उपस्थित रहें।

