स्कूल में मीटिंग कर रहे थे हमास के आतंकी, इजरायल ने झमाझम बरसा दी मिसाइल, 30 मरे
नई दिल्ली. फिलीस्तीनी आतंकी संगठन हमास के पास बंधक अपने नागरिकों को छुडाने के लिए इजरयली सेना का अभियान नौवें महीने भी पूरे दमखम से जारी है। हमास के आतंकियों की सूचना मिलने पर इजरायली सेना ने मध्य गाजा के दीर अल बलाह में एक स्कूल पर हमला कर दिया। गाजा में हमास के स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि इस अटैक में वहां शरण लिए हुए कम से कम 30 लोग घायल हो गए। उन घायलों को बाद में अल अक्सा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
हमले के बाद क्या बोला इजरायल
भू-राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक ये हमले ऐसे समय में हुए, जब फलस्तीन के वार्ताकार प्रस्तावित संघर्षविराम पर चर्चा के लिए अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों से मिलने की तैयारी कर रहे थे। इस हमले के बाद इजराइली सेना ने कहा कि उसने हमास की कमान एवं नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया, जिसका इस्तेमाल हथियार रखने और हमलों की योजना बनाने के लिए किया जाता था। उसने हमले में सिविलियन की मौत की जानकारी से इनकार कर दिया। वहीं गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि शनिवार को दूसरी जगह हुए इजरायली हमलों में 11 अन्य लोग भी मारे गये। इजराइल की सेना ने शनिवार को खान यूनिस पर योजनाबद्ध हमले से पहले गाजा में एक खास मानवीय क्षेत्र के एक हिस्से को खाली करने का आदेश दिया है।

