सौरभ बोला- चेतन, शरद को हर कारोबार की जानकारी
भोपाल. आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा समेत उसके साथी चेतन गौर और शरद जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंगलवार रात भोपाल के एक थाने के लॉकअप में रखा गया। वे रात करीब 1 बजे तक आपस में बातें करते रहे। सूत्र ने बताया चेतन और सौरभ ने करवटें बदलते हुए रात गुजारी। रात में शरद की तबीयत बिगड़ी तो उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया।
बुधवार को लोकायुक्त ने तीनों से अलग-अलग पूछताछ की। अब तक की जांच में सौरभ की 40 करोड़ रुपए की संपत्ति होने की बात साफ हो चुकी की है। जो संपत्ति उसके नाम नहीं थी, वह उनके जबाव देने से बचा। सौरभ की अधिकांश संपत्ति में 18 रिश्तेदारों के नाम सामने आए हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
सौरभ ने बताया कि उसके हर कारोबार की जानकारी चेतन और शरद को है। चेतन ने बयान में सौरभ की बात का विरोध देखने को मिला। वहीं, शरद एन्जायटी का बोलकर सवालों के जबाव देने से बचता रहा। तीनों के बयान लेने के बाद उनका आमना-सामना कराया जाएगा। पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले में आरोपियों की संख्या में इजाफा कर सकती है।

