Newsराष्ट्रीय

आतंकियों को सेना ने अखनूर में मार गिराये 3 आतंकी, 5 घंटे चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सोमवार को सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। सुबह 7.26 बजे लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास भट्टल इलाके में इन आतंकियों ने आर्मी एम्बूलेंस पर फायरिंग की थी। हालांकि इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
आतंकी फायरिंग के बाद जंगल में फरार हो गये थे। सेना ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया था। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले 24 अक्टूबर को बारामूला में सेना की गांडी पर आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें सेना के 3 जवान शहीद और 2 पोर्टर की जान गयी थी।

हमले के बाद की 2 तस्वीरें…

गोलीबारी के बाद सेना की एंबुलेंस डैमेज हुई।
गोलीबारी के बाद सेना की एंबुलेंस डैमेज हुई।
हमले के बाद इलाके में जवानों की तैनाती बढ़ाई गई। इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
हमले के बाद इलाके में जवानों की तैनाती बढ़ाई गई। इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
भट्‌टल इलाके का शिव आसन मंदिर जहां गांव वालों ने तीनों आतंकियों के छिपे होने की खबर दी थी।
भट्‌टल इलाके का शिव आसन मंदिर जहां गांव वालों ने तीनों आतंकियों के छिपे होने की खबर दी थी।

मंदिर में मोबाइल ढूंढ रहे थे आतंकवादी सुरक्षाबलों ने बताया कि, आतंकवादी भट्‌टल इलाके में जंगल से लगे शिव आसन मंदिर में एक मोबाइल ढूंढ रहे थे। उन्हें किसी को कॉल करनी थी। इसी दौरान आर्मी की एंबुलेंस गुजरी और आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकवादी पिछली रात बॉर्डर पार करके अखनूर में आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service