सुराप्रेमियों के ललचाये मन के सामने रोड रोलर से कुचली 86.77 लाख रूपये शराब
ग्वालियर. बुधवार की शाम 86.77 लाख रूपये की शराब जिला प्रशासन, आबकारी और पुलिस ने जमीन पर बिछाकर रोड़ रोलर से रौंद कर नष्ट कर दी। इसमें देशी-विदेशी ब्रांडेड शराब के अलावा बीयर और काफी मात्रा में कच्ची शराब बनाने वाली सामग्री ओपी शामिल थी। यह शराब मल्लगढ़ा थाने से आगे मुरैना की ओर जाने वाली रोड के नजदीक शासकीय जमीन पर नष्ट की गयी है। उस समय वहां काफी संख्या में सुरा प्रेमी भी पहुंच गये थे इस बीच काफी संख्या पुलिस बल भी मौजूद रहा।
क्या था मामला
ग्वालियर में और आसपास के इलाके से पकड़ी गयी अवैध शराब, कच्ची शराबए कच्ची शराब बनाने में उपयोग होने वाली ओपीए एक्सपायर हो चुकी बीयर और अंग्रेजी शराब को बुधवार की शाम 4 बजे पुरानी छावनी के जलालपुर रोड तलवार वाले हनुमान मंदिर के पास शासकीय जमीन पर नष्ट किया गया है। नष्ट की गई शराब में 24086 लीटर देशी.विदेशी शराबए 7320 कच्ची सामग्री ओपीए 2 हजार लीटर एक्सपायर बीयर को मैदान में बिछाकर रोड रोलर से नष्ट किया गया है। नष्ट की गई शराब की कीमत 86ण्77 लाख रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई जिला प्रशासनए आबकारी विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के तहत नष्ट की गई है। नष्ट की गई शराब में 2 प्रकरण आबकारीए 24 अवैध शराब और शेष शराब एक्सपायरी थी।
सुरा प्रेमियों के ललचाये मन
जब शासकीय जमीन पर जिला प्रशासन और एक्साइज डिपार्टमेंट संयुक्त रूप से शराब नष्टीकरण की कार्यवाही कर रहा था तभी वहां काफी संख्या में सुरा प्रेमी मौके पर पहुंच गये थे। रोड रोलर से शराब को रौंदने के बाद जो शराब शेष रह जाती है उसे लोग उठाकर भागने के फिराक में थे, पर पुलिस बल काफी संख्या होने की वजह कोई लूटपाट नहीं कर सका।

