सुकमा में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, 2 जवान जख्मी, ऑटोमैटिक वेपन बरामद
छत्तीसगढ. सुकमा और दंतेवाडा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई। डीस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और सीआरपीएफ के 500 से 600 जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली का है।
डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि 16 नक्सलियों के शवों के साथ इंसास, एसएलार जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों में बडे कैडर्स के भी है। पहचान की जा रही है। डीआईजी ने बताया कि मुठभेड में डीआरजी के 2 जवान भी जख्मी हुए है जो खतरे से बाहर है। ऑपरेशन लगभग खत्म हो गया है। डीआरजी के जवान करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर शवों को कंधे पर लादकर जंगल से लौट रहे हैं। वहीं सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढने की संभावना है।
इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिारया था। बस्त रेंज में जवानों ने 2025 में मुठभेड में 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। इसमें 20 मार्च से 29 मार्च के बीच यानी 10 दिन में ही 49 नक्सली मारे गए है।

