सीमा सुरक्षा बल अकादमी के 48 प्रशिक्षु ने ली देश सेवा की ली शपथ, केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री मुख्य आतिथ्य में

ग्वालियर. सीमा सुरक्षा बल (BSF) अकादमी टेकनपुर में आज सहायक कमांडेंट सीधी भर्ती के बैच नम्बर 46 के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन वीरांगना लक्ष्मीबाई परेड ग्राउंड में किया गया। जिसमें भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रामणिक मुख्य रूप से शामिल हुए। इस बीच 48 प्रशिक्षु अधिकारियों को मुख्य अतिथि की ओर से देश सेवा की शपथ दिलाई गयी। जिनमें 2 महिला प्रशिक्षु अधिकारी भी शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्प् व श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

इस मौके पर केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री ने कहा हैकि आपने यहां बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त किया है, क्योंकि प्रशिक्षण स्थल पर आपके उत्साह को देखकर लग रहा है कि आपके हाथों में सीमा सुरक्षा बल का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। आज आपने अपने आप को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है और साथ ही कहा है कि कई बार आपको विषम परिस्थितियों में रहकर कई जोखिम भरे निर्णय भी लेने पड़ेंगे। ऐसे हालत में आपको कानून के दायरे में रहकर सच्चाई के साथ निर्णय करना होगा। उन्होंने सीमा सुरक्षा की तारीफ करते हुए कहा है कि बल के हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है।

बता दें कि सभी 48 प्रशिक्षु अधिकारियों को 52 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें शारीरिक मानसिक, तैराकी, घुड़सवारी, कंप्यूटर वाहन चलाना, एडवेंचर ट्रेनिंग सहित अन्य का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में ऑल राउंड सर्वोत्तम पुरस्कार संजय ऐठानी, नार्थ बंगाल सीमांत ट्रॉफी महेश सुहास, गृहमंत्री टॉफी संजय ऐठानी सहित अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए।इस अवसर पर महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल डॉ. एसएल थाऊसेन, डॉ. प्रणव मोहंती, एमपी गुप्ता सहित बल के अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों के परिजन भी मौजूद रहे।वहीं कार्यक्रम में डॉग शो, मोटरयान शो का भी आयोजन किया गया।

