सीएम शिवराज ने शाम को मंत्रियों की बुलाई बैठकए पंचायत चुनाव को लेकर हो सकती है चर्चा
भोपाल. ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार रात 8 बजे मंत्रियों की बैठक बुलाई है। जिसमें आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही 15 नवंबर को भोपाल में आयोजित जनजातीय सम्मेलन को लेकर भी बात होगी। बता दें कि इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा इसी माह हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण करना अब शेष है। विभाग कह चुका है कि उप चुनाव के बाद आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महामारी के बीच बोल्ड स्टेप लिए जिससे अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा।
राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के उद्घाटन भाषण में नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला पीएम मोदी ने लिया और लॉकडाउन के तीन महीने के भीतर लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो देश के किसानों के हित के लिए प्रगतिशील नीतियां और कानूनों को लेकर आए हैं।

