Latestराज्य

ग्वालियर में 7 दिन से बंद सड़कों की पैच रिपेयरिंग, परेशानी झेल रही जनता

ग्वालियर. गढ्डों से भरी शहर की सड़कों को समतल करने के लिए दीपावली के चलते पिछले करीब 7 दिन से काम बंद है। इस कारण त्योहारी भाग-दौड़ में आमजन परेशान हो रहे है। वहीं नई सड़कों को बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने 80 करोड़ रुपये का खर्च बताया है। इस राशि का इंतजाम करने के लिए निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। अभी पैसा नहीं आ पाने के कारण सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है वहीं अमृत योजना में खोदी गई सड़कों का भी रेस्टोरेशन शुरू नहीं हो सका है।

शहर की सड़कें अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी हैं। हालांकि नगर निगम ने अक्टूबर माह के अंत से पैचवर्क शुरू कर दिया था, लेकिन यह कार्य नवंबर माह के आते ही बंद हो गया। क्योंकि पैचवर्क करने वाले मजदूरी दीपावली पर अपने घरों को वापस लौट गए। इसके चलते एयरटेल आफिस के पास वाली सड़क, नाकाचंद्रवदनी की सड़क, माधौगंज सड़क, शिंदे की छावनी सड़क, कोटेश्वर से घासमंडी की सड़क आदि बदहाल हैं। वर्तमान में यहां अनेक गढ्डे हैं। इसके साथ ही माधव डिस्पेंसरी वाली सड़क भी खस्ताहाल है।

खस्ताहाल सड़कों को ठीक करने निगम ने टेंडर जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। नवंबर से कार्य शुरू करने की योजना थी। सड़कों का चयन भी किया जा चुका है। इन सभी कार्यों के लिए नगर निगम के पास रुपये नहीं हैं। 80 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन अभी राशि प्राप्त नहीं हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş