Newsराजनीतिराष्ट्रीय

सावधान- चम्बल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, डेंजर प्वॉइंट से 2 मीटर ऊपर बह रही चम्बल

भिंड. सिंध नदी की बाढ़ के बाद अब चम्बल नदी भी उफान पर है। चम्बल नदी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है। चम्बल के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 20 गांवों को अलर्ट किया गया है। इन दिनों भिण्ड जिला बाढ़ की चपेट में है। पहले ही सिंध में आई बाढ़ की वजह से 33 गांव प्रभावित हो चुके है। सिंध की बाढ़ के अभी भी कई गांव घिरे हुए है। पिछले 25 घंटे में चम्बल नदी का जलस्तर 1 मीटर तक बढ़ चुका है। इसी तरह से क्वांरी नदी का भी जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इधर पहूज, झिलमिल और वैशाली के जलस्तर में गिरावट आ रही है।

सुबह 7 बजे नदियों का जल स्तर

नदी जलस्तर ( मीटर) खतरे का निशान (मीटर) ज्यादा या कम
चंबल 121.20 119.80 2 मीटर अधिक
सिंध 126.10 120.30 6 मीटर अधिक
क्वांरी 128.73 125.96 3 मीटर अधिक

चम्बल का जलस्तर बढ़ने से बनेंगे यह हालत
चम्बल नदी का जलस्तर अगर बढ़ा और इधर सिंध के मढ़ीखेड़ा बांध से पानी छोड़ा जा रहा हैतो कई गांव बाढ़ की जद में आ जायेंगे। वजह यह है कि चम्बल, सिंध पहूज और क्वांरी आगे जाकर यूपीके पचनदा पर यमुना में मिलती है। जब चम्बल में बाढ़ आयेगीतो सिंध, पहूज और क्वारी नदी का जलस्तर रूक जायेगा औरइधर इन नदियों का भी जल स्तर लगातर भिण्ड में बढ़ेगा। जिसकी वजह से कई गांव में पानी आ जायेगा।
चंबल की बाढ़ से ये गांव होंगे प्रभावित
चंबल नदी में जिस तरह पिछले 24 घंटे में जलस्तर बढ़ा है इससे कई गांव चंबल की बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। चंबल की बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भिंड जिले के 20 गांवों को अलर्ट किया है। इनमें ज्ञानपुरा, बरही, अटेर का मजरा, मुकुटपुरा, कछपुरा, खेराहट, नावली वृन्दावन, मघेरा का मजरा, दिन्नपुरा, नखलौली का मजरा, मडैया, कोषड का मजरा, मडैया, चिलोगा, रमा का मजरा, कोट, तरसोखर, नावलीहार, आकोन अहरौलीकाली, गडेर, चौम्हो, सूरजपुरा, विण्डवा, कनेरा, शामिल हैं। जिला प्रशासन के अफसरों द्वारा पानी आने पर गांव खाली करने की मुनादी करवा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet pusulabet holiganbet kingroyal kingroyal giriş betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş atlasbet betcio betplay betcio piabet celtabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet jojobet holiganbet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet vdcasino holiganbet betcio galabet betplay betzula betyap holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş