LatestNewsराज्य

सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान का आदेश, पांचवीं किस्त जल्द होगी जारी

ग्वालियर. संचालनालय लोक शिक्षण ने सभी शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के एरियर की किश्त का भुगतान करने के आदेश जारी कर दिए है। आदेश में कहा गया है कि जल्द से जल्द किश्त का भुगतान शीघ्र कर दिया जाए अन्यथा संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश सभी संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों व सभी आहरण संवितरण अधिकारियों के लिए जारी किया गया है। शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के एरियर की राशि को पांच किश्तों में देने के आदेश हुए थे। शिक्षकों को 2023 से 2024 की किश्त दी जा चुकी है। अब केवल 2024-25 में पांचवी यानि अंतिम किश्त जारी होनी है इसके लिए लोक शिक्षण ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।
यह है आदेश
आदेश में कहा गया है कि सभी पात्र शिक्षकों को शत प्रतिशत एयरियर राशि के भुगतान के पत्रक 23 फरवरी तक मंगवा लें और उनका भुगतान करना सुनिश्चित करें। यदि किसी शिक्षक की और भी किश्तें बाकी हैं, तो उनका भुगतान भी करना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *