Latestराज्य

साइंस कालेज में प्राचार्य बदले जाने की मांग को लेकर एनएसयूआइ ने कालेज के गेट पर डाला ताला

ग्वालियर. साइंस कॉलेज में प्राचार्य बदले जाने की मांग को लेकर आज एनएसयूआई ने हंगामा किया। एनएसयूआई ने पहले तो कॉलेज के गेट पर ताला डाल दिया इसके बाद हाईवे पर जाम लगा दिया साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

जानकारी के अनुसार एनएसयूआई नेता यतेंद्र सिंह और वंश महेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज सुबह साइंस कॉलेज पहुंचे थे। एनएसयूआई की मांग थी कि कॉलेज में वर्तमान में अस्थाई प्रखर्य हैं इसकी जगह स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की जाए साथ ही वर्तमान में अस्थाई प्राचार्य का छोत्रों के साथ बर्ताव बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। एनएसयूआइ नेताओं का आरोप था कि केमिस्ट्री एवं इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विभाग के एचओडी एक माह में पांच बार कालेज आते हैं, इसलिए किसी अन्य को प्रभार दिया जाए। एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने इन मांगो को लेकर पहले तो कालेज में हंगामा किया, इसके बाद कालेज के गेट पर ताला डाल दिया। इसके बाद एनएसयूआइ नेता कार्यकर्ताओं के साथ कालेज के बाहर सड़क पर पहुंच गए। छात्र नेताओं ने हाइवे पर जाम लगा दिया। छात्र संगठन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कालेज के प्राचार्य को नहीं बदला गया तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *