सलमान खान को जान से मारने की धमकी, ईमेल में लिखा लॉरेंस का इंटरव्यू नहीं देखा तो देख लो, अगली बार झटका लगेगा
मुंबई. सलमान खान को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। रोहित नाम के व्यक्ति ने लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भरा ईमेल भेजा है। सलमान की टीम को मिले ईमेल में लिखा कि अगर तेरे बॉस सलमान को मैटर क्लोज करना है तो बात कर ले। वर्ना अगली बार सीधे झटका मिलेगा। धमकी मिलने के बाद सलमान के मैनेजर ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है।
सलमान के मैनजेर को किए मेल
तेरे बॉस सलमान से गोल्डी बराड़ को बात करना है। लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो सलमान ने देख ही लिया होगा। अगर नहीं देखा है तो उससे बोल देना कि इंटरव्यू जरूर देख ले। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना। फेस-टू-फेस बात करना है तो वो भी बता देना। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है। अगली बार झटका ही देखना को मिलेगा।
टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस ने दी थी सलमान को धमकी
दो दिन पहले दिए इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्वोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस ने कहा था- उसके मंसूबे सलमान के खिलाफ सही नहीं हैं। उसने कहा कि जिस दिन एक्टर की सिक्योरिटी हटी, वो दिन सलमान के जीवन का अंतिम दिन होगा।
लॉरेंस बचपन से ही सलमान को मारने की फिराक में है
लॉरेंस ने कहा कि सलमान खान का अहंकार रावण से भी ज्यादा है, सिद्धू मूसेवाला भी इतना ही अहंकारी था। मेरा बचपन से बस एक ही गोल है और वो है सलमान खान को मारना। गैंगस्टर का कहना है कि जब मैं चार-पांच साल का था तभी सलमान ने काले हिरण को मार दिया था। बिश्नोई समाज के लोग काले हिरण की पूजा करते हैं। सलमान ने अपने अपराध के लिए हमारे समाज से माफी तक नहीं मांगी है। उसके लिए मेरे मन में बचपन से ही गुस्सा है।

